Showing posts with label Paryayvachi Shabd. Show all posts
Showing posts with label Paryayvachi Shabd. Show all posts

Friday, July 10, 2020

Paryayvachi Shabd, Synonyms in Hindi part 1

पर्यायवाची शब्द 

(Synonym Word in Hindi)


A hindi lesson by - Chander Uday Singh
पर्यायवाची शब्द 
(Synonym Word in Hindi)


    जिन शब्दों के अर्थ में समानता होती है, उन्हें समानार्थक या पर्यायवाची शब्द कहते है। या किसी शब्द-विशेष के लिए प्रयुक्त समानार्थक शब्दों को पर्यायवाची शब्द कहते हैं। यद्यपि पर्यायवाची शब्दों के अर्थ में समानता होती है, लेकिन प्रत्येक शब्द की अपनी विशेषता होती है और भाव में एक-दूसरे से किंचित भिन्न होते हैं।

पर्यायवाची शब्दों का प्रयोग करते हुए विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। अत: पर्यायवाची का अर्थ है - समान अर्थ देने वाल़ा । हिन्दी भाषा में एक शब्द के समान अर्थ वाले कई शब्द हमें मिल जाते हैं।

पर्यायवाची शब्द के उदाहरण

1. अग्नि : आग, अनल, पावक, दहन, वह्नि, कृशानु
2. अपमान : अनादर, अवज्ञा, अवहेलना, अवमान, तिरस्कार
3. अलंकार : आभूषण, भूषण, विभूषण, गहना, जेवर
4. अहंकार : दंभ, गर्व, अभिमान, दर्प, मद, घमंड, मान
5. अमृत : सुधा, अमिय, पीयूष, सोम, मधु, अमी
6. असुर : दैत्य, दानव, राक्षस, निशाचर, रजनीचर, दनुज, रात्रिचर, तमचर
7. अतिथि : मेहमान, अभ्यागत, आगन्तुक, पाहूना
8. अनुपम : अपूर्व, अतुल, अनोखा, अदभुत, अनन्य
9. अर्थ : धन्, द्रव्य, मुद्रा, दौलत, वित्त, पैसा
10. अश्व : हय, तुरंग, घोड़ा, घोटक, हरि, बाजि, सैन्धव
11. अंधकार : तम, तिमिर, तमिस्र, अँधेरा, तमस, अंधियारा
12. आम : रसाल, आम्र, सौरभ, मादक, अमृतफल, सहुकार
13. आग : अग्नि, अनल, हुतासन, पावक, दहन, ज्वलन, धूमकेतु, कृशानु, वहनि, शिखी, वह्नि
14. आँख : लोचन, नयन, नेत्र, चक्षु, दृग, विलोचन, दृष्टि, अक्षि
15. आकाश : नभ, गगन, अम्बर, व्योम, अनन्त, आसमान, अंतरिक्ष, शून्य, अर्श
16. आनंद : हर्ष, सुख, आमोद, मोद, प्रमोद, उल्लास
17. आश्रम : कुटी, विहार, मठ, संघ, अखाडा
18. आंसू : नेत्रजल, नयनजल, चक्षुजल, अश्रु
19. आत्मा : जीव, देव, चैतन्य, चेतनतत्तव, अंतःकरण
20. इच्छा : अभिलाषा, अभिप्राय, चाह, कामना, लालसा, मनोरथ, आकांक्षा, अभीष्ट
21. इन्द्र : सुरेश, सुरेन्द्र, देवेन्द्र, सुरपति, शक्र, पुरंदर, देवराज, महेन्द्र, मधवा, शचीपति, मेघवाहन, पुरुहूत,यासव
22. इन्द्राणि : इन्द्रवधू, मधवानी, शची, शतावरी, पोलोमी
23. ईश्वर : परमात्मा, प्रभु, ईश, जगदीश, भगवान, परमेश्वर, जगदीश्वर, विधाता
24. उपवन : बाग़, बगीचा, उद्यान, वाटिका, गुलशन
25. उक्ति : कथन, वचन, सूक्ति
26. उग्र : प्रचण्ड, उत्कट, तेज, महादेव, तीव्र, विकट
27. उचित : ठीक, मुनासिब, वाज़िब, समुचित, युक्तिसंगत, न्यायसंगत, तर्कसंगत, योग्य
28. उच्छृंखल : उद्दंड, अक्खड़, आवारा, अंडबंड, निरकुंश, मनमर्जी, स्वेच्छाचारी
29. उजड्ड : अशिष्ट, असभ्य, गँवार, जंगली, देहाती, उद्दंड, निरकुंश
30. उजला : उज्ज्वल, श्वेत, सफ़ेद, धवल
31. उजाड : जंगल, बियावान, वन
32. उजाला : प्रकाश, रोशनी, चाँदनी
33. उत्कष : समृद्धि, उन्नति, प्रगति, प्रशंसा, बढ़ती, उठान
34. उत्कृष्ट : उत्तम, उन्नत, श्रेष्ठ, अच्छा, बढ़िया, उम्दा
35. उत्कोच : घूस, रिश्वत
36. उत्पति : उद्गम, पैदाइश, जन्म, उद्भव, सृष्टि, आविर्भाव, उदय
37. उद्धार : मुक्ति, छुटकारा, निस्तार, रिहाई
38. उपाय : युक्ति, साधन, तरकीब, तदबीर, यत्न, प्रयत्न
39. ऊधम : उपद्रव, उत्पात, धूम, हुल्लड़, हुड़दंग, धमाचौकड़ी
40. ऐक्य : एकत्व, एका, एकता, मेल

to be continued.....
🌟feel free to drop any question, i will try to answer all your queries


note: if there is any error in typing please match the answers with the text in your book and don't
forget to like and comment. you can also watch this video on  my youtube channel just click the link
and subscribe  
🌟https://www.youtube.com/channel/UCEDIpQM03Hd9ZZos4UnlC9Q?view_as=subscriber

Translate