Showing posts with label ling. Show all posts
Showing posts with label ling. Show all posts

Friday, May 7, 2021

ling ki pribhasha class6th

लिंग की परिभाषा

लिंग की परिभाषा (Ling Ki Paribhasha)

Ling Ki Paribhasha : संज्ञा के जिस रूप में किसी व्यक्ति अथवा वस्तु में स्त्री या पुरुष जाति का बोध होता हैं उसे लिंग कहा जाता हैं ।

जैसे : माता, पिता, यमुना, शेर, शेरनी, भाई , बहन आदि |

लिंग क्या है ?

यह लिंग शब्द संस्कृत का शब्द है जिसका हिंदी में अर्थ है निशान | जिन शब्दों को पढने या सुनने से उसके जाति का बोध होता है उसे लिंग कहा जाता है |

लिंग के भेद

मुख्य रूप से लिंग के तीन भेद होते हैं जो कि इस प्रकार है :
  1.  पुल्लिंग
  2.  स्त्रीलिंग
  3. नपुंसकलिंग

1. पुल्लिंग

संज्ञा के जिन शब्दों में पुरुष जाति का बोध होता है उन शब्दों को पुल्लिंग शब्द कहा जाता हैं ।
जैसे : पिता , राजा , घोडा , कुत्ता , बन्दर , हंस , बकरा , लडकी , आदमी, सेठ , मकान , लोहा , चश्मा , दुःख , प्रेम , लगाव , खटमल , फूल , नाटक , पर्वत , पेड़ , मुर्गा , बैल , भाई , शिव , हनुमान , शेर आदि।

2. स्त्रीलिंग

संज्ञा के  जिन शब्दों में स्त्री जाति का बोध होता है उन शब्दों को स्त्रीलिंग शब्द कहा जाता हैं ।
जैसे : माता, बहन, नर्मदा, मामी, लड़की, लक्ष्मी, गाय , हंसिनी , बकरी , रानी , जूं , सुईं , गर्दन , लज्जा , बनावट , घोड़ी , कुतिया , बंदरिया , कुर्सी , पत्ती , नदी , शाखा , मुर्गी , गाय , बहन , यमुना , बुआ ,  गंगा , औरत , शेरनी , नारी , झोंपड़ी , लोमड़ी आदि ।

3. नपुसकलिंग

संज्ञा के जिन शब्दों में निर्जीव वस्तु का बोध होता है उन शब्दों को नपुसकलिंग शब्द कहा जाता है |

जैसे : कुर्सी, किताब , अलमारी , गाड़ी आदि | 


class 6th 

पुल्लिंग की पहचान

नीचे लिखी संज्ञाएँ सदा पुल्लिग होती हैं:

    1. पर्वतों के नाम: हिमालय, कैलाश, विंध्याचल, आल्पस, अरावली आदि।
    2. फलों के नाम: आम, सेब, केला, संतरा, अमरूद, अनानास, चीकू आदि।
    3. महीनों के नाम: सभी भारतीय महीनों के नाम; जैसे- चैत, वैशाख, ज्येष्ठ, आषाढ़, सावन आदि। जनवरी, फरवरी, मार्च, अप्रैल, जून, अगस्त, सितम्बर, अक्तूबर, नवंबर और दिसम्बर।
    4. दिनों के नाम: सोम, मंगल, बुध, बृहस्पति, शुक्र, शनि, रविवार।
    5. समय-सूचक नाम: क्षण, सेकण्ड, मिनट, घंटा, दिन, सप्ताह, पक्ष, माह, वर्ष, युग आदि।
    6. देशों के नाम: भारत, नेपाल, भूटान, थाइलेण्ड, पाकिस्तान, चीन, जापान, रूस, इंडोनेशिया, मालदीव, अमेरिका, फ्रांस आदि।
    7. ग्रहों के नाम: सूर्य, चन्द्र, मंगल, बुध, वृहस्पति, शुक्र, शनि, राहु, केतु, नेपच्यून, प्लूटो आदि (अपवाद-पृथ्वी)
    8. धातुओं के नाम: सोना, पीतल, ताम्बा, लोहा आदि (अपवाद-चाँदी)
    9. वृक्षों के नाम: नीम, बरगद, बबूल, आम, अमरूद, अशोक, ताड़ आदि।
    10. अनाजों के नाम: चावल, गेहूँ, मक्का, बाजरा, चना आदि।
    11. द्रव्य पदार्थों के नाम: तेल, घी, दूध, शर्बत, मक्खन आदि। (अपवाद-कॉफी, चाय आदि)
    12. वर्णमाला के अक्षर: सभी वर्ण पुल्लिंग हैं। (अपवाद-इ, ई ऋ)
    13. समूह के नाम: हिन्द महासागर, प्रशान्त महासागर, अंधमहासागर आदि।
    14. मूल्यवान: पत्थर, रत्न, हीरा, पुखराज, नीलम, गोमेध, प्रभा, मोती, माणिक्य आदि (अपवाद-मणि)
    15. जिन शब्दों के अंत में आपा, खाना, त्व, वाला, पन, ऐरा, आव, आर, दान आदि आते हैं, वे शब्द पुल्लिंग होते हैं।



जिन शब्दों के अंत में “ख”, “ज” और “त्र” आता है, वे पुल्लिग होते हैं।

    • ख-सुलेख, सुख, दुःख, लख, नख, शिख आदि।।
    • ज- पंकज, धीरज, नीरज, जलज, सरोज, सरसिज आदि।
    • त्र- चित्र, पत्र, मित्र, नेत्र, पात्र, चरित्र आदि।

    शरीर के कुछ अंग- सिर, बाल, माथा, नाक, गाल, कान, ओठ, मुँह, दाँत आदि।






स्त्रीलिंग की पहचान

नीचे लिखे संज्ञा शब्द सदा स्त्रीलिंग होते हैं:

    1. चाँदी, नदी, हँसी, बोली, गाड़ी, साड़ी, कॉपी, चिट्ठी आदि।
    2. सजावट, मिलावट, घबराहट, थकावट, बनावट आदि।
    3. इका, नायिका, सेविका, गायिका, लेखिका, पाठिका आदि।
    4. इया, गुड़िया, पुड़िया, चिड़िया, बुढ़िया, बिटिया आदि।
    5. वती बलवती, धनवती, पुत्रवती, सौभाग्यवती आदि।
    • अंत में “अ” वाले तत्सम शब्द: प्रिया, अबला, तनुजा, माला, प्रियतमा आदि।
    • इकारांत तत्सम संज्ञाएँ प्रायः स्त्रीलिंग होती हैं: जैसे- भक्ति, जाति, शक्ति, अग्नि आदि।
    • नित्य (सदा) पुल्लिंग शब्द- कुछ ऐसे शब्द हैं जिनका प्रयोग सदा पुल्लिंग में ही किया जाता है: जैसे- कौआ, उल्लू, खटमल, तोता, मच्छर आदि।
    • नित्य (सदा) स्त्रीलिंग शब्द- कुछ शब्दों का प्रयोग सदा स्त्रीलिंग में ही किया जाता है: जैसे- मैना, मछली, आदि।

लिंग बदलो

शब्दों का लिंग-परिवर्तन



पुल्लिंगस्त्रीलिंग
छात्रछात्रा
वरवधू
नरमादा
बेटाबेटी
नेतानेत्री
बूढ़ाबुढ़िया, बुड्ढी
नगरनगरी
रचयितारचयित्री
तपस्वीतपस्विनी
पाठकपाठिका
अनुजअनुजा
कविकवयित्री
प्रियतमप्रियतमा
स्वामीस्वामिनी
नौकरनौकरानी
लालाललाइन
सुधारकसुधारिका
ओझाओझाइन
हितकारीहितकारिणी
सेवकसेविका
जाटजाटनी
चौधरीचौधरानी
याचकयाचिका
दातादात्री
भीलभीलनी
ठगठगिनी
मालिकमालकिन
धनवानधनवती
शिक्षकशिक्षिका
गायकगायिका
प्रियप्रिया
सुतसुता
कर्ताकर्त्री
पंडितपंडिताइन
बाबूबबुआइन
नातीनातिन
गुरूगुरूआइन
लोटालुटिया
बुद्धिमानबुद्धिमती
मूर्खमूर्खा
मालीमालिन
नाईनाइन
चोरचोरनी
धोबीधोबिन
सुनारसुनारिन
कुंवाराकुंवारी
अध्यापकअध्यापिका
आदमीऔरत
साहबसाहिबा
ग्वालाग्वालिन
राजारानी
दूल्हादुल्हन
तेजस्वीतेजस्विनी
मर्दऔरत
शहजादाशहजादी
सोतेलासौतेली
अध्यक्षअध्यक्षा
प्रधानाध्यापकप्रधानाध्यापिका
वीरवीरांगना
विदुरविधवा
शिष्यशिष्या
सेठसेठानी
मज़दूरमज़दूरनी
देवदेवी
दर्शकदर्शिका
अहीरअहीरनी
दर्जीदर्जिन
श्रीमानश्रीमती
आयुष्मानआयुष्मती
अभिनेताअभिनेत्री
कहारकहारिन
गुड्डागुड़िया
वृद्धवृद्धा
नायकनायिका
चौबेचौबाइन
पापीपापिन
युवकयुवती
विधाताविधात्री
लड़कालड़की
डिब्बाडिबिया, डिब्बी
कालाकाली
पहाड़पहाड़ी
दासदासी
टोपटोपी
छोराछोरी
कुम्हारकुम्हारिन
धावकधाविका
मोटामोटी
भिखारीभिखारिन
अधिकारीअधिकारिणी
ठाकुरठाकुराइन
भगवानभगवती
लुहारलुहारिन
स्वामीस्वामिनी
बालकबालिका
नरनारी
श्यामश्यामा
अभिमानीअभिमानिनी
क्षत्रियक्षत्राणी
भवदीयभवदीया
राजपूतराजपूतानी
गूंगागूंगी
महाराजामहारानी
पुत्रवानपुत्रवती
मास्टरमास्टरनी
प्रचारकप्रचारिका
पंडापंडाइन
ब्राह्मणब्राह्मणी
छोटाछोटी
हलवाईहलवाइन
आचार्यआचार्या
बलवानबलवती
ज्ञानवानज्ञानवती
बादशाहबेगम
लेखकलेखिका
नालानाली
तरुणतरुणी
खाटखटिया
वनवासीवनवासिनी
साधुसाध्वी
गोरागोरी
नाटकनाटिका
इंद्रइंद्राणी
मित्रसहेली
पुरुषस्त्री
पुत्रपुत्री
बालबाला
शूद्रशुद्रा
रस्सारस्सी
चंचलचंचला

रिश्ते के लिंग बदलने वाले शब्द

पितामाता
दादादादी
नानानानी
पतिपत्नी
चाचाचाची
भतीजाभतीजी
काकाकाकी
जेठजेठानी
देवरदेवरानी
मामामामी
सालासाली
पोतापोती
फूफाबुआ
मौसामौसी

पशु-पक्षिओं के लिंग बदलने वाले शब्द

शेरशेरनी
बाघबाघिन
सिंहसिंहनी
ऊँटऊँटनी
चीतामादा चीता
घोड़ाघोड़ी
गधागधी
बंदरबंदरिया
नर लोमड़ीलोमड़ी
हंसहंसनी, हंसिनी
हाथीहथिनी
बैलगाय
हिरनहिरनी
कुत्ताकुतिया
गीदड़गीदड़ी, मादा गीदड़
गैंडामादा गैंडा
बछड़ाबछिया
भैंसाभैंस
नर भेड़भेड़
नर छिपकलीछिपकली
बकराबकरी
तोतामादा तोता
मेंढकमेंढकी
मुर्गामुर्गी
मृगमृगी
साँपसाँपिन
रीछरीछनी
मोरमोरनी
नागनागिन
नर मक्खीमक्खी
मच्छरमादा मच्छर
नर कोयलकोयल
नर मैनामैना
खटमलमादा खटमल
चिड़ाचिड़िया
नर गिलहरीगिलहरी
कौआमादा कौआ
उल्लूमादा उल्लू
खरगोशमादा खरगोश
कछुआमादा कछुआ
कबूतरकबूतरी
नर चीलचील
चूहाचुहिया
सूअरसूअरी
नेवलानेवली
नर मछलीमछली
सियारसियारी
नर तितलीतितली        
⭐you can also watch related videos on my youtube channel https://www.youtube.com/channel/UCEDIpQM03Hd9ZZos4UnlC9Q?view_as=subscriber

Translate