Showing posts with label mere jivan ka uddeshya. Show all posts
Showing posts with label mere jivan ka uddeshya. Show all posts

Tuesday, June 15, 2021

Mere jivan ka uddeshya hindi nibandh

निबंध कक्षा 6


मेरे जीवन का उद्देश्य

 

लक्ष्य जीवन को एक उद्देश्य तथा दिशा प्रदान करता है। जीवन में उद्देश्य का न होना बिना पतवार के नाव चलाने के बराबर है। बिना उद्देश्य सोचे कुछ भी प्राप्त करना आसान नहीं है। बिना उद्देश्य का व्यक्ति सदा हालातों पर ही निर्भर रहता है। इस प्रकार का व्यक्ति अक्सर गुमराह हो जाता है। उसका जीवन भ्रम में ही खत्म हो जाता है। इस लिए हर व्यक्ति के पास कोई न कोई उद्देश्य अवश्य होना चाहिए।

जीवन में उद्देश्य का होना बहुत ज़रूरी है। यह भी उतना ही आवश्यक है कि वह उद्देश्य सही भी होना चाहिए। गलत उद्देश्य व्यक्ति को बरबाद कर सकता है। उसकी सारी मेहनत व्यर्थ हो सकती है। उसका समय तथा मेहनत का कोई फल नहीं मिलता। व्यक्ति को छोटी आयु में ही अपने जीवन का लक्ष्य सोच लेना चाहिए। उद्देश्य का चयन अपने शौक तथा पसंद के अनुसार करना चाहिए। इसके लिए व्यक्ति किसी समझदार से सलाह भी कर सकता

विभिन्न व्यक्तियों के अलग-अलग उद्देश्य होते हैं। कई लोग उद्योगपति बनना पसंद करते हैं। वे ऐसा सोचते हैं कि इससे उनके पास हर चीज़ अधिक होगी। उनका जीवन आसान एवं आरामदायक होगा। इसी प्रकार कुछ लोग डाक्टर तथा इंजीनियर बनना भी पसंद करते हैं। उनके अनुसार डाक्टर तथा इंजीनियर बनने से उनको समाज में नाम तथा इज्जत मिलेगी। कुछ लोग आई.ए.एस.अफसर बनना भी पसंद करते हैं। उन्हें जीवन में ताकत तथा शोहरत प्राप्त करना पसंद है।

मैंने जीवन में एक अध्यापक बनने का फैसला किया है। एक अध्यापक देश का निर्माता होता है। मेरा उद्देश्य पैसा बनाना नहीं है। मैं गरीब बच्चों की सहायता करना चाहता हूँ। मैं उन्हें मुफ्त शिक्षा देना चाहता हूँ। मैं उनके अंदर अनुशासन पैदा करूंगा। मैं उनके लिए एक मददगार, दोस्त तथा उनकी देखभाल करने वाला व्यक्ति बनूंगा। मैं उनके लिए ऊँची सोच तथा ऊँचा उद्देश्य रखूगा। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि जीवन में यह लक्ष्य प्राप्त कर सकू 

Translate