लाख की चूड़ियां
प्रश्न अभ्यास
कहानी से
प्रश्न 1.बचपन में लेखक अपने मामा के गाँव चाव से क्यों जाता था और बदलू को ‘बदलू मामा’ न कहकर ‘बदलू काका’ क्यों कहता था ?
उत्तर 1: लेखक अपने मामा के गाँव इसलिए चाव से जाता था क्योंकि वहाँ लाख की चूड़ियाँ बनाने वाले बदलू रहते थे, जिनसे लेखक को बहुत लगाव था, और गाँव के लोग उन्हें “बदलू काका” कहकर बुलाते थे, इसलिए लेखक भी उन्हें “बदलू मामा” नहीं, बल्कि “बदलू काका” कहकर पुकारता था.
प्रश्न 2. वस्तु-विनिमय क्या है ? विनिमय की प्रचलित पद्धति क्या है ?
उत्तर 2: वस्तु-विनिमय का अर्थ है वस्तुओं को सीधे अन्य वस्तुओं से बदलने की प्रक्रिया, जैसे कि एक वस्तु के बदले में दूसरी वस्तु देना. विनिमय की प्रचलित पद्धति मुद्रा का उपयोग है, जहाँ वस्तुओं को खरीदने और बेचने के लिए मुद्रा का प्रयोग किया जाता है.
प्रश्न 3. ‘मशीनी युग ने कितने हाथ काट दिए हैं।‘ – इस पंक्ति में लेखक ने किस व्यथा की ओर संकेत किआ है ?
उत्तर 3: “मशीनी युग ने कितने हाथ काट दिए हैं।“ – इस पंक्ति में लेखक ने मशीनी युग के कारण पारंपरिक कारीगरों और उनके हुनर के खत्म होने की व्यथा पर संकेत किया है. प्रश्न 5. मशीनी युग से बदलू के जीवन में क्या बदलाव आया ?
प्रश्न 4. बदलू के मन में ऐसी कौन-सी व्यथा थी, जो लेखक से छिपी न रह सकी?
उत्तर:- बदलू लाख की चूड़ियाँ बेचा करता था परन्तु जैसे-जैसे काँच की चूडियों का प्रचलन बढ़ता गया उसका व्यवसाय ठप पड़ने लगा। अपने व्यवसाय की यह दुर्दशा बदलू को मन ही मन कचौटती थी।
प्रश्न 5.. मशीनी युग से बदलू के जीवन में क्या बदलाव आया ?
उत्तर : मशीनी युग से बदलू के जीवन में यह बदलाव आया कि उसके गाँव की महिलाओं ने अब काँच की चूड़ियाँ पहननी शुरू कर दी थीं जिसके कारण उसके द्वारा बनाई जाने वाली लाख की चूड़ियों की पूछ न के बराबर रह गयी थी। परिणामस्वरूप उसका पैतृक धन्धा बन्द हो गया था और धन्धे से होने वाली आय समाप्त हो गयी थी।