Showing posts with label raksha bandhan. Show all posts
Showing posts with label raksha bandhan. Show all posts

Monday, May 17, 2021

Raksha Bandhan essay in hindi

Essay on Raksha Bandhan in Hindi –  (150 Words) 

Class6th.

भारत में सभी त्योहार बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाए जाते हैं। रक्षाबंधन ऐसा विषेश दिन है, जो केवल भाई बहनों के लिए बना है। यूं तो भारत में भाई-बहनों के बीच प्यार और कर्तव्य की भूमिका किसी एक दिन की मोहताज नहीं है। पर रक्षाबंधन के धार्मिक व ऐतिहासिक महत्व के कारण यह दिन अत्यंत महत्वपूर्ण है।रक्षा बंधन भाई बहन का त्योहार है और उनके प्रेम का प्रतीक है। यह हर साल सावन माह की पूर्णिमा को मनाया जाता है।
इस दिन बहने अपने भाई की कलाई पर राखी बाँध कर उनकी लंबी उमर की दुआ करती हैं और भाई अपनी बहन को रक्षा का वचन देते हैं। सभी लोग राखी के त्योहार को बड़ी खुशी के साथ बनाते हैं। इस दिन भाई अपनी बहन को तोहफे भी देते हैं। इस दिन बाँधी जाने वाली राखी रेशम के धागे, चाँदी और सोने की होती है। 
लोग घरों के बाहर राम सीता, राधे श्याम की पर्ची भी लगाते हैं। घर में तरह तरह के व्यंजन बनाए जाते हैं। इस दिन सरकार महिलाओं के लिए यातायात की सुविधा मुफ्त में उपलब्ध कराते हैं। शादीशुदा महिला अपने मायके जाकर अपने भाईयों को राखी बाँधती है। 

Translate