Saturday, July 18, 2020

Paryayvachi Shabd, Synonyms in Hindi part-3




A hindi lesson by - Chander Uday Singh

........continued from 80


81. चाँदनी : चन्द्रिका, कौमुदी, ज्योत्स्ना, चन्द्रमरीचि, उजियारी, चन्द्रप्रभा, जुन्हाई
82. चाँदी : रजत, सौध, रूपा, रूपक, रौप्य, चन्द्रहास
83. चोटी : मूर्धा, शीश, सानु, शृंग
84. छतरी : छत्र, छाता, छत्ता
85. छली : छलिया, कपटी, धोखेबाज
86. छवि : शोभा, सौंदर्य, कान्ति, प्रभा
87. छानबीन : जाँच, पूछताछ, खोज, अन्वेषण, शोध, गवेषण
88. छैला : सजीला, बाँका, शौकीन
89. छोर : नोक, कोर, किनारा, सिरा
90. जल : अमृत, सलिल, वारि, नीर, तोय, अम्बु, उदक, पानी, जीवन, पय, पेय
91. जगत : संसार, विश्व, जग, जगती, भव, दुनिया, लोक, भुवन
92. जीभ : रसना, रसज्ञा, जिह्वा, रसिका, वाणी, वाचा, जबान
93. जंगल : विपिन, कानन, वन, अरण्य, गहन, कांतार, बीहड़, विटप
94. जेवर : गहना, अलंकार, भूषण, आभरण, मंडल
95. ज्योति : आभा, छवि, द्युति, दीप्ति, प्रभा, भा, रुचि, रोचि
96. झूठ : असत्य, मिथ्या, मृषा, अनृत
97. टक्कर : मुठभेड़, लड़ाई, मुकाबला
98. टहलुआ : नौकर, सेवक, खिदमतगार
99. टाँग : पाँव, पैर, टंक
100. टीका : तिलक, चिह्न, दाग, धब्बा
101. टोना : टोटका, जादू, यंत्रमंत्र, लटका
102. ठंढ : ठंड, शीत, सरदी
103. ठग : छली, धूर्त, धोखेबाज
104. ठाँव : स्थान, जगह, ठिकाना
105. ठिंगना : बौना, वामन, नाटा
106. ठीक : उपयुक्त, उचित, मुनासिब
107. ठेठ : निपट, निरा, बिल्कुल
108. डंडा : सोंटा, छड़ी, लाठी
109. डाली : भेंट, उपहार
110. ढब : ढंग, रीति, तरीका, ढर्रा
111. ढाँचा : पंजर, ठठरी
112. ढील : शिथिलता, सुस्ती, अतत्परता
113. ढूँढ : खोज, तलाश, छानबीन
114. ढोर : चौपाया, मवेशी
115. तरुवर : वृक्ष, पेड़, द्रुम, तरु, विटप, रूंख, पादप
116. तलवार : असि, कृपाण, करवाल, खड्ग, चन्द्रहास
117. तालाब : सरोवर, जलाशय, सर, पुष्कर, पोखरा, जलवान, सरसी, तड़ाग
118. तीर : शर, बाण, विशिख, शिलीमुख, अनी, सायक
119. थोड़ा : अल्प, न्यून, जरा, कम
120. थाती : जमापूँजी, धरोहर, अमानत



to be continued.....
🌟feel free to drop any question, i will try to answer all your queries


note: if there is any error in typing please match the answers with the text in your book and don't
forget to like and comment. you can also watch this video on  my youtube channel just click the link
and subscribe  
🌟https://www.youtube.com/channel/UCEDIpQM03Hd9ZZos4UnlC9Q?view_as=subscriber

Friday, July 17, 2020

Paryayvachi Shabd, Synonyms in Hindi part-2

Paryayvachi Shabd, Synonyms in Hindi

  (पर्यायवाची शब्द), समानार्थी शब्द


A hindi lesson by - Chander Uday Singh


.........Contnued from 40

41. ऐश्वर्य : समृद्धि, विभूति
42. ओज : तेज, शक्ति, बल, वीर्य
43. ओंठ : ओष्ठ, अधर, होठ
44. औचक : अचानक, यकायक, सहसा
45. औरत : स्त्री, जोरू, घरनी, घरवाली
46. ऋषि : मुनि, साधु, यति, संन्यासी, तत्वज्ञ, तपस्वी
47. कच : बाल, केश, कुन्तल, चिकुर, अलक, रोम, शिरोरूह
48. कमल : नलिन, अरविन्द, उत्पल, राजीव, पद्म, पंकज, नीरज, सरोज, जलज, जलजात, शतदल, पुण्डरीक, इन्दीवर
49. कबूतर : कपोत, रक्तलोचन, पारावत, कलरव, हारिल
50. कामदेव : मदन, मनोज, अनंग, काम, रतिपति, पुष्पधन्वा, मन्मथ
51. कण्ठ : ग्रीवा, गर्दन, गला, शिरोधरा
52. कृपा : प्रसाद, करुणा, दया, अनुग्रह
53. किताब : पोथी, ग्रन्थ, पुस्तक
54. किनारा : तीर, कूल, कगार, तट
55. कपड़ा : चीर, वसन, पट, अंशु, कर, मयुख, वस्त्र, अम्बर, परिधान
56. किरण : ज्योति, प्रभा, रश्मि, दीप्ति, मरीचि
57. किसान : कृषक, भूमिपुत्र, हलधर, खेतिहर, अन्नदाता
58. कृष्ण : राधापति, घनश्याम, वासुदेव, माधव, मोहन, केशव, गोविन्द, गिरधारी
59. कान : कर्ण, श्रुति, श्रुतिपटल, श्रवण, श्रोत, श्रुतिपुट
60. कोयल : कोकिला, पिक, काकपाली, बसंतदूत, सारिका, कुहुकिनी, वनप्रिया
61. क्रोध : रोष, कोप, अमर्ष, कोह, प्रतिघात
62. कीर्ति : यश, प्रसिद्धि
63. खग : पक्षी, द्विज, विहग, नभचर, अण्डज, शकुनि, पखेरू
64. खंभा : स्तूप, स्तम्भ, खंभ
65. खल : दुर्जन, दुष्ट, घूर्त, कुटिल
66. खून : रक्त, लहू, शोणित, रुधिर
67. गज : हाथी, हस्ती, मतंग, कूम्भा, मदकल
68. गाय : गौ, धेनु, सुरभि, भद्रा, रोहिणी
69. गंगा : देवनदी, मंदाकिनी, भगीरथी, विश्नुपगा, देवपगा, ध्रुवनंदा, सुरसरिता, देवनदी, जाह्नवी,त्रिपथगा
70. गणेश : विनायक, गजानन, गौरीनंदन, गणपति, गणनायक, शंकरसुवन, लम्बोदर, महाकाय, एकदन्त
71. गृह : घर, सदन, गेह, भवन, धाम, निकेतन, निवास, आलय, आवास, निलय, मंदिर
72. गर्मी : ताप, ग्रीष्म, ऊष्मा, गरमी, निदाघ
73. गुरु : शिक्षक, आचार्य, उपाध्याय
74. घट : घड़ा, कलश, कुम्भ, निप
75. घर : आलय, आवास, गेह, गृह, निकेतन, निलय, निवास, भवन, वास, वास-स्थान, शाला, सदन
76. घृत : घी, अमृत, नवनीत
77. घास : तृण, दूर्वा, दूब, कुश, शाद
78. चरण : पद, पग, पाँव, पैर, पाद
79. चतुर : विज्ञ, निपुण, नागर, पटु, कुशल, दक्ष, प्रवीण, योग्य
80. चंद्रमा : चाँद, हिमांशु, इंदु, विधु, तारापति, चन्द्र, शशि, हिमकर, राकेश, रजनीश, निशानाथ, सोम,मयंक, सारंग, सुधाकर, कलानिधि

to be continued.....

🌟feel free to drop any question, i will try to answer all your queries

 

 

note: if there is any error in typing please match the answers with the text in your book and don't

forget to like and comment. you can also watch this video on  my youtube channel just click the link

and subscribe  

🌟https://www.youtube.com/channel/UCEDIpQM03Hd9ZZos4UnlC9Q?view_as=subscriber

Friday, July 10, 2020

Paryayvachi Shabd, Synonyms in Hindi part 1

पर्यायवाची शब्द 

(Synonym Word in Hindi)


A hindi lesson by - Chander Uday Singh
पर्यायवाची शब्द 
(Synonym Word in Hindi)


    जिन शब्दों के अर्थ में समानता होती है, उन्हें समानार्थक या पर्यायवाची शब्द कहते है। या किसी शब्द-विशेष के लिए प्रयुक्त समानार्थक शब्दों को पर्यायवाची शब्द कहते हैं। यद्यपि पर्यायवाची शब्दों के अर्थ में समानता होती है, लेकिन प्रत्येक शब्द की अपनी विशेषता होती है और भाव में एक-दूसरे से किंचित भिन्न होते हैं।

पर्यायवाची शब्दों का प्रयोग करते हुए विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। अत: पर्यायवाची का अर्थ है - समान अर्थ देने वाल़ा । हिन्दी भाषा में एक शब्द के समान अर्थ वाले कई शब्द हमें मिल जाते हैं।

पर्यायवाची शब्द के उदाहरण

1. अग्नि : आग, अनल, पावक, दहन, वह्नि, कृशानु
2. अपमान : अनादर, अवज्ञा, अवहेलना, अवमान, तिरस्कार
3. अलंकार : आभूषण, भूषण, विभूषण, गहना, जेवर
4. अहंकार : दंभ, गर्व, अभिमान, दर्प, मद, घमंड, मान
5. अमृत : सुधा, अमिय, पीयूष, सोम, मधु, अमी
6. असुर : दैत्य, दानव, राक्षस, निशाचर, रजनीचर, दनुज, रात्रिचर, तमचर
7. अतिथि : मेहमान, अभ्यागत, आगन्तुक, पाहूना
8. अनुपम : अपूर्व, अतुल, अनोखा, अदभुत, अनन्य
9. अर्थ : धन्, द्रव्य, मुद्रा, दौलत, वित्त, पैसा
10. अश्व : हय, तुरंग, घोड़ा, घोटक, हरि, बाजि, सैन्धव
11. अंधकार : तम, तिमिर, तमिस्र, अँधेरा, तमस, अंधियारा
12. आम : रसाल, आम्र, सौरभ, मादक, अमृतफल, सहुकार
13. आग : अग्नि, अनल, हुतासन, पावक, दहन, ज्वलन, धूमकेतु, कृशानु, वहनि, शिखी, वह्नि
14. आँख : लोचन, नयन, नेत्र, चक्षु, दृग, विलोचन, दृष्टि, अक्षि
15. आकाश : नभ, गगन, अम्बर, व्योम, अनन्त, आसमान, अंतरिक्ष, शून्य, अर्श
16. आनंद : हर्ष, सुख, आमोद, मोद, प्रमोद, उल्लास
17. आश्रम : कुटी, विहार, मठ, संघ, अखाडा
18. आंसू : नेत्रजल, नयनजल, चक्षुजल, अश्रु
19. आत्मा : जीव, देव, चैतन्य, चेतनतत्तव, अंतःकरण
20. इच्छा : अभिलाषा, अभिप्राय, चाह, कामना, लालसा, मनोरथ, आकांक्षा, अभीष्ट
21. इन्द्र : सुरेश, सुरेन्द्र, देवेन्द्र, सुरपति, शक्र, पुरंदर, देवराज, महेन्द्र, मधवा, शचीपति, मेघवाहन, पुरुहूत,यासव
22. इन्द्राणि : इन्द्रवधू, मधवानी, शची, शतावरी, पोलोमी
23. ईश्वर : परमात्मा, प्रभु, ईश, जगदीश, भगवान, परमेश्वर, जगदीश्वर, विधाता
24. उपवन : बाग़, बगीचा, उद्यान, वाटिका, गुलशन
25. उक्ति : कथन, वचन, सूक्ति
26. उग्र : प्रचण्ड, उत्कट, तेज, महादेव, तीव्र, विकट
27. उचित : ठीक, मुनासिब, वाज़िब, समुचित, युक्तिसंगत, न्यायसंगत, तर्कसंगत, योग्य
28. उच्छृंखल : उद्दंड, अक्खड़, आवारा, अंडबंड, निरकुंश, मनमर्जी, स्वेच्छाचारी
29. उजड्ड : अशिष्ट, असभ्य, गँवार, जंगली, देहाती, उद्दंड, निरकुंश
30. उजला : उज्ज्वल, श्वेत, सफ़ेद, धवल
31. उजाड : जंगल, बियावान, वन
32. उजाला : प्रकाश, रोशनी, चाँदनी
33. उत्कष : समृद्धि, उन्नति, प्रगति, प्रशंसा, बढ़ती, उठान
34. उत्कृष्ट : उत्तम, उन्नत, श्रेष्ठ, अच्छा, बढ़िया, उम्दा
35. उत्कोच : घूस, रिश्वत
36. उत्पति : उद्गम, पैदाइश, जन्म, उद्भव, सृष्टि, आविर्भाव, उदय
37. उद्धार : मुक्ति, छुटकारा, निस्तार, रिहाई
38. उपाय : युक्ति, साधन, तरकीब, तदबीर, यत्न, प्रयत्न
39. ऊधम : उपद्रव, उत्पात, धूम, हुल्लड़, हुड़दंग, धमाचौकड़ी
40. ऐक्य : एकत्व, एका, एकता, मेल

to be continued.....
🌟feel free to drop any question, i will try to answer all your queries


note: if there is any error in typing please match the answers with the text in your book and don't
forget to like and comment. you can also watch this video on  my youtube channel just click the link
and subscribe  
🌟https://www.youtube.com/channel/UCEDIpQM03Hd9ZZos4UnlC9Q?view_as=subscriber

Translate